फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तस्करी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने बसोहली मोड़ क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया की देखरेख में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उससे 6.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी चक दराब खान कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना लखनपुर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें