फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारों की आपस में भिड़ंत

Wed, 31 Dec 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारों की आपस में भिडंत हो गई। हटली मोड़ क्षेत्र में हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नही हुआ है। लेकिन तीनों कारों के बीच हुई भिडंत से सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को कठुआ से लखनपुर की ओर जाने वाली टयूब पर वाहनों के टकराने के बाद हुई तेज आवाज के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान वहां एक स्कार्पियो कार नंबर जेके08एम-6036, स्विफ्ट कार नंबर पीबी35एएम-7883 और आई-20 कार नंबर जेके08जी-7745 आपस में टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कुछ समय के लिए वहां आवागमन भी प्रभावित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ था। जिसके बाद आवाज सुन कर बचाव के लिए आए लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बारे में हटली पुलिस चौकी के प्रभारी शुभम महाजन ने बताया कि घटना में कोई घायल नही हुआ था और वाहनों को होने वाले नुकसान पर वाहनों के मालिकाें के बीच आसपी समझौता हो गया था। जिसके कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें