फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुनियादी ढांचे का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मिनी स्पोटर्स स्टेडियम हीरानगर के दिन बहुरने वाले हैं। लेवलिंग के साथ-साथ वर्तमान बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर ग्रामीण इंजीनियरिंग वर्क्स के कार्यकारी अभियंता को इस संबंध में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को डीसी कठुआ ने हीरानगर में बनने जा रहे अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत खेल विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने उनके विभागों की ओर से जारी परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति से अवगत करवाया। डीसी ने आरईडब्लू के कार्यकारी अभियंता को मिनी स्टेडियम हीरानगर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम हीरानगर में खेल गतिविधियों का केंद्र है। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ जिले के एथलीटों की जरूरत को भी पूरा करता है। ऐसे में इसकी लेवलिंग से लेकर बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाना जरूरी है। इस संबंध में जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने एक्सईएन स्पोर्ट्स काउंसिल को खेल संपत्तियों को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की जिला इकाई को सौंपने के भी निर्देश दिए। इससे पहले बैठक की शुरूआत में एक्सईएन जेके स्पोर्ट्स काउंसिल ने उनकी ओर से करवाए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने प्रतिष्ठित अरुण जेटली मेमोरियल इंटरनेशनल स्टेडियम हीरानगर और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बसोहली आदि की भौतिक और वित्तीय स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें