कठुआ। भले ही रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया हो, लेकिन डेंगू का डंक इस साल फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले से डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक शहर के वार्ड 12, एक शहर से सटे चक सज्जन और एक अन्य मामला जीएमसी में उपचाराधीन मरीज का सामने आया है। इसके साथ ही इस साल डेंगू के सामने आए मामले बढ़कर 156 पहुंच गए हैं।
नगर परिषद कठुआ समेत स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीमें पीड़ितों के घरों के आसपास दवा का स्प्रे और फॉगिग अभियान को अंजाम दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पीड़ितों के साथ-साथ आसपास के घरों में भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। लोगों को डेंगू के कारणों, मच्छर के पनपने के संभावित स्थानों की नियमित सफाई करने के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही पानी की इकट्ठा न करने की हिदायत भी जारी की गई।