फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक सुभाष शास्त्री ने गणेश और कार्तिक की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। महाशिवपुराण कथा के सातवें दिन कथावाचक सुभाष शास्त्री ने संगत को प्रवचन देते हुए भगवान श्री गणेश और कार्तिक की जीवनी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार भगवान शंकर और पार्वती ने गणेश और कार्तिक की परीक्षा ली, जिसमें पूरे ब्रह्मांड का चक्कर काटने वाले को प्रथम पूज्य का पद देने की बात कही। प्रतियोगिता में दोनों ही ब्रह्मांड का चक्कर काटने निकले तो कार्तिक मोर पर सवार हो पूरे ब्रह्मांड का चक्कर काटने लगे और भगवान गणेश ने माता- पिता की परिक्रमा कर ली।
विज्ञापन

इस परिक्रमा के बाद जब कार्तिकेय अपने माता-पिता के पास पहुंचे तो देखा कि गणेश पहले ही मौजूद थे। गणेश के इस मातृ एवं पितृ भक्ति को देख भगवान शंकर और पार्वती ने किसी भी कार्य को करने के पहले भगवान गणेश की पहली पूजा का वरदान दिया। सातवें दिन की शिव महापुराण कथा का आयोजन बारिश की वजह से रामलीला मैदान की बजाय नीलकंठ मंदिर के प्रांगण में किया गया। शिव महापुराण कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें