रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़क थड़ाकलवाल से उच्चा पिंड तक तारकोल बिछाने का काम शनिवार को स्थानीय सरपंच आनंद किशोर की मौजूदगी में शुरू करवाया गया। सरपंच आनंद किशोर ने बताया कि स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए यह सड़क मुख्य सड़कों में एक है, जिसका 1 किलोमीटर तक तारकोल बिछाने का काम पूरा होगा। इसकी तारकोल बिछाई पर लोगों ने खुशी जताई है।
यह सड़क संबंधित विभाग द्वारा बनाई गई पुरानी सड़कों में एक है, जो थड़ाकलवाल से चलके आगे 1 किलोमीटर उच्चा पिंड इलाके की तरफ नई बनी थड़ाकलवाल से उच्चा पिंड सड़क के साथ मिल जाती है। इसलिए खासकर थड़ाकलवाल और उच्चा भिंड के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। पिछले लंबे समय से लोग लगातार इस सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग कर रहे थे और शनिवार को उनकी मांग पूरी हो गई। तारकोल बिछाने के कार्य के शुभारंभ के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।