फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गुरू नानक देव जी के 553वां प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के मुख्यद्वार पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्टाल लगाकर अपने सहपाठियों को हलवे का प्रसाद वितरित किया। वहीं सावन चक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को होने वाले मुख्य समारोह के बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पत्रकारवार्ता कर वहां होने वाले कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए संगत को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मास्टर सुजान सिंह ने बताया कि सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु नानकदेव जी ने रूढ़ियों और कुसंस्कारों में फंसे हमारे तत्कालीन समाज को मानवता का संदेश देकर उत्थान के पथ पर अग्रसर किया। उनका प्रकाशपर्व पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा में भी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरमंदिर साहिब अमृतसर रागी जबड़तोड़ सिंह के अलावा हजूरी रागी जत्था भाई इश्पाल सिंह, प्रचारकर भाई जनजोत सिंह के अलावा स्थानीय रागी जत्थे गुरु की महिमा का बखान करेंगे। इसके अलावा गुरू के अखूट लंगर की परंपरा निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने ने जिला की सभी संगत को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर जिला गुरुप्रबंध कमेटी सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरभ, हरमोहिंदर सिंह, दर्शन सिंह, मनमोहन सिंह शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें