फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर के 22 पदों के लिए 53 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-दस्तावेजों का सत्यापन आज, शिक्षा विभाग ने विभिन्न विषयों के लिए मांगे थे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शिक्षा विभाग ने जिला कठुआ के हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में रिक्त पड़े 22 कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 53 लोगों ने आवेदन किया है। दस्तावेजों की स्क्रीनिंग कमेटी बुधवार को सत्यापन कर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पॉलीटिकल साइंस के 6 कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 10 लोगों ने आवेदन किया है। इसके अलावा उर्दू के 3 पदों के लिए 7, हिस्ट्री के 2 पदों के लिए 6, हिंदी के 2 पदों के लिए 6, संस्कृत के 2 पदों के लिए 6, स्टेटिक्स के दो पदों के लिए तीन, समाज शास्त्र के एक पद के लिए तीन, भूगोल के एक पद के लिए तीन, कंप्यूटर शिक्षा के एक पद के लिए तीन, कॉमर्स के एक पद के लिए तीन और डोगरी के एक पद के लिए तीन आवेदन आए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से बुधवार को उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें