फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात विधानसभा सीटों का हकदार है कठुआ जिला

विज्ञापन
डिंगा अंब में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक बलवीर सिंह। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। परिसीमन में जिले में एक सीट बढ़ाए जाने की सिफारिश से कांग्रेस असंतुष्ट है और उनका कहना है कि दो सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के गांव डिंगा अंब में रविवार को कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह यहां विशेष तौर पर मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा जिला कठुआ को उसका हक दिलाने में नाकाम रही है। परिसीमन में एक सीट बढ़ा कर यहां कुल 6 सीटें करने की सिफारिश की गई है, जबकि यह जिला सात विधानसभा सीटों का हकदार है और इसके लिए हम संघर्ष करेंगे।
राज्य का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने कहा कांग्रेस का स्टैंड एकदम साफ है कि पहले प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाए और फिर उसके बाद चुनाव हो। एक राज्य को तोड़कर केंद्र शासित प्रदेश में बदलकर हमारी जो पहचान छीनी गई है हमें पहले वह वापस दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर कई तीखे प्रहार किए। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की नई जिला इकाई गठित की गई है जो यहां कांग्रेस को मजबूत करने में पूरी तरह से सक्षम है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत लोगों का भाजपा से पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है। अब लोग कांग्रेस से उम्मीद कर रहे हैं और कांग्रेस भी लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए दिन रात काम कर रही है। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, सरपंच सुरेंद्र वर्मा, नायब सरपंच अशोक कुमार, पूर्व सरपंच योगेश सिंह, काजल राजपूत, केबी जसरोटिया, कुलभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें