पतंजलि योग समिति की ओर से न्यू प्राइमरी स्कूल कमोटे में लगा एकदिवसीय शिविर
आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। हर दिन योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ और दिमाग शांत रहता है। योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है। यह ज्ञान पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने भड्डू शिक्षा जोन के अंतर्गत न्यू प्राइमरी स्कूल कमोटे में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय योग शिविर के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को दी।
योग शिविर के दौरान प्रभारी ने स्कूल में पढ़ाई करने वाले पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कई आसन करवा कर योग के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनका लाभ उठाने की अपील भी की। वहीं, अपने परिवारों और आसपड़ोस के लोगों को भी योग के बारे में बताने के लिए कहा। विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर लगाने के लिए हेडमास्टर ने पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी का आभार जताया है। शिविर में स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।