फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क किनारे नालियां नहीं बनाने पर आक्रोश

Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी के चंडीहार में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। सड़क किनारे नालियां नहीं बनाने पर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को उपमंडल बनी के चंडीहार के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए समाजसेवी मोहम्मद रफी ने बातया कि गांव में सड़क पहुंच गई है, लेकिन उसके किनारे नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। इस कारण जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन का मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। साथ ही आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले मार्ग को पक्का किया गया था, लेकिन अब तारकोल उखाड़ना शुरू हो गई है। सड़क निर्माण एजेंसी काम को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें