फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी बसोहली ने 19 रन से जीता मुकाबला

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेस्ट इलेवन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। बेस्ट ईलेवन की तरफ से मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को चौथे दिन एक मुकाबला खेला गया। इसमें जीडीसी बसोहली ने सुशील क्रिकेट क्लब की टीम को 19 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जीडीसी बसोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में 113 रन बनाते हुए जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी सुशील क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में मात्र 94 रन ही बना पाई। इसके साथ ही 19 रन से मैच हार गई। 38 रन और दो विकेट लेने बाले जीडीसी बसोहली टीम के खिलाड़ी विजय को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजक विशाल ने बताया कि रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। काफी संख्या में दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें