गांधी जयंती के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज बसोहली में हुई लेखन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में गांधी जयंती समारोह के संबंध में एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिदृश्य में गांधीवादी विचार था। यह सारा कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली की प्रिंसिपल डॉक्टर निधि कोतवाल के संरक्षण में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में पांचवें सेमेस्टर के 10 छात्रों ने भाग लिया। इसमें पहला स्थान किरण, दूसरा मदन और तृतीय स्थान पर नींदिया देवी ने हासिल किया। डॉ. नैन सिंह, प्रवीण सिंह, मुख्तार अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. नीरज बगोत्रा शिक्षा विभाग के सहयोग से राजनीति विज्ञान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल ने विजेताओं को बधाई और प्रतिभागियों को गांधीवादी विचारों के बारे में बताया।