धार झेंखर पंचायत के मोड़ा जगला में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। पंचायत धार झेंखर के मोड़ा जगना में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस कारण घर में रखा सारा सामान राख हो गया। जानकारी मिलने के बाद लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी सामान जल गया है।
नायब सरपंच पवन सिंह ने बताया कि जगना में मदनलाल पुत्र मीर चंद का मकान आग से जलकर राख हो गया वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय इस घर में कोई मौजूद नहीं था। सब लोग नजदीक रसोई में थे आग की लपटे तेज होने के बाद घरवालों को इसकी जानकारी मिली वही मौके पर रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायक सरपंच ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक मदद दी जाए और उनके रहने के लिए पक्के मकान बनाने के लिए भी मदद की जाए।