फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नौ विकेट से जीती धार महानपुर स्कूल की टीम

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली की टीम को दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल धार महानपुर की टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली की टीम को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में टीम की पारी मात्र 53 रन पर सिमट गई और जीत के लिए 54 रन का लक्ष्य दिया। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी हायर सेकेंडरी धार महानपुर की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खो कर 54 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। 22 रन और एक विकेट लेने पर धार महानपुर टीम के खिलाड़ी लाल सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शिक्षा विभाग के डिप्टी सीईओ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें