फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले रातोंरात चकाचक हुआ चड़वाल चौक में हाईवे, लोग बोले- आप यूं ही गुजरते रहें

Sun, 17 Dec 2023 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़क की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों के बीच हाईवे अथारिटी की कार्यप्रणाली बनी चर्चा का विषय, लोगों ने नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते बड़े अधिकारियों और नेताओं की आवाजाही का एक लाभ हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी हुआ है। लंबे समय से लोग हाईवे पर बने गड्ढों को भरने की मांग कर रहे थे, लेकिन शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के दौरे से पहले रातोंरात गड्ढों को भर कर दोनों तरफ से सड़क को चकाचक कर दिया गया है। इस पर लोगों का कहना है कि मंत्री जी आप यूं ही हाईवे से गुजरते रहें ताकि चालकों और लोगों की समस्या स्वयं ही दूर होती रहे।
हाईवे पर चड़वाल चौक के दोनों तरफ रातोंरात गड्ढे भरकर तारकोल बिछाने का काम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही लोग हाईवे अथारिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन गड्ढों को भरने की मांग करते-करते थक चुके थे, लेकिन मंत्री साहब के दौरे की सूचना से पहले हाईवे अथॉरिटी ने रातोंरात इन्हें भर कर तारकोल बिछा कर चकाचक कर दिया है। इससे साबित होता है कि आम लोगों से हाईवे अथॉरिटी का कोई लेनदेना नहीं है। लेकिन केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले हाईवे को चकाचक करना कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन


हाईवे पर दोनों तरफ बने थे बड़े-बड़े गड्ढे
हाईवे पर चड़वाल के मुख्य चौक में दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। कई बार दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोगों के घायल होने की आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंची। लेकिन जैसे ही हाईवे अथॉरिटी को मालूम हुआ कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आने वाले हैं तो रातोंरात गड्ढों को भरकर तारकोल बिछा दी गई। न सिर्फ चड़वाल बल्कि उसके आसपास भी हर गड्ढे को भर दिया गया।



छह माह से लोग चौक और हाईवे पर बने गड्ढों को भरने की मांग कर रहे थे। सड़क हादसों में कई लोग घायल भी हुए, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अब इन गड्ढों को रातों-रात भर दिया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री को यहां से गुजरना था। हाईवे अथॉरिटी का यह रवैया जनता के लिए ऐसा ही है। तरनाह में धंसे पुल के निरीक्षण के लिए टीम के दौरे से पहले भी हाईवे अथॉरिटी ने सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया था। इसके बाद किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

- रोमी शर्मा, नेता, युवा कांग्रेस


शनिवार सुबह चड़वाल में हाई चकाचक हो चुका था। तारकोल बिछा दी गई थी। इससे स्पष्ट होता है कि हाईवे अथॉरिटी को लोगों की जान और समस्या की कोई चिंता नहीं है। लेकिन इस बात का ध्यान रखा गया कि केंद्रीय मंत्री और उनके अमले को कोई दिक्कत न हो। इसलिए मंत्री जी से यही गुजारिश रहेगी कि वह यहां से गुजरते रहें, ताकि समस्याएं अपने आप दूर हो सकें।
- राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें