चार का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी, एक घायल सांबा का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में हुए चार सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य चार का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा कठुआ शहर के कॉलेज रोड पर जिला पुलिस मुख्यालय के पास सुबह करीब नौ बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने 67 वर्षीय बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल की पहचान कृष्ण चंद पुत्र केसर दास निवासी वार्ड चार कठुआ के रूप में हुई है। दूसरा हादसा हीरानगर क्षेत्र में हुआ है। यहां एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान रवि कुमार (28) पुत्र दर्शन लाल निवासी सांबा के रूप में हुई है। तीसरा हादसा नगरी के मीरपुर में हुआ, जहां दो बाइक की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान मुश्ताक अली (28) पुत्र रहमत अली निवासी माही चक के रूप में हुई है।
-
रामकोट-2
समय::: शाम
घायल :: दो
पहाड़ी से टकराई बस संवाद न्यूज़ एजेंसी।
बिलावर से जम्मू जा रही तेज रफ्तार बस पहाड़ी से टकराई, दो लोग घायल
धार सड़क पर कंधारनू इलाके में शाम पांच बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। तहसील की धार सड़क पर कंधारनू इलाके में शनिवार करीब पांच बजे बिलावर से जम्मू की ओर जा रही तेज रफ्तार बस के पहाड़ी से टकराने से दो यात्री घायल हो गए। उनकी पहचान पुरुषोत्तम कुमार निवासी कछेड़ और नीलम देवी निवासी मकवाल के रूप में हुई है। रामकोट में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि सड़क के एक तरफ खाई थी। अगर बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। वहीं, बस का चालक मौके से फरार है। रामकोट पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर व मामला दर्ज कार्रवाई शुरू करकब्जे में लेकर हादसे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।