फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिन के पारे से डेंगू-चिकनगुनिया को संजीवनी

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी के प्रिंसिपल का दावा तीन डिग्री तापमान और गिरते ही थमेगा प्रकोपआठ दिन में डेंगू के 11 और चिकनगुनिया के नौ मामले मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में लगातार गिर रहे तापमान के बीच डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों का आना जारी है। दिसंबर में अमूमन खत्म हो जाने वाले डेंगू और चिकनगुनिया के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, नवंबर के मुकाबले मरीजों की संख्या कम हुई है। जीएमसी कठुआ के प्रिंसिपल डॉक्टर सुरेंद्र अत्री का कहना है कि न्यूनतम पारे में गिरावट जारी है। लेकिन, अभी अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच है। ऐसे में दिन में लारवा को पनपने का अनुकूल तापमान मिल रहा है। इस कारण डेंगू और चिकनगुनिया के मामले थम नहीं रहे हैं। आगामी पांच-छह दिनों में पारा तीन डिग्री और गिरता है तो डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप खत्म हो जाएगा। मौजूदा समय में जिले का तापमान आठ डिग्री के करीब है। दिसंबर के पहले आठ दिनों में डेंगू के 11 और चिकनगुनिया के नौ मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू और चिकनगुनिया के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित है।
उन्होंने बताया कि रात के समय तापमान काफी गिरता है। ऐसे में आउटडोर पनपने वाला लारवा नष्ट हो जाता है। लेकिन, घरों में तापमान में इतनी गिरावट नहीं आई है। खुले स्थानों के मुकाबले घरों के अंदर का तापमान तीन-चार डिग्री ज्यादा रहता है। ऐसे में घरों के अंदर ही लारवा पनप रहा है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर स्टोर किए गए पानी को सप्ताह में कम से कम दो बार बदला जाए और पानी को हमेशा ढक कर रखा जाए। इसके अलावा, घरों के अंदर पड़े गमलों या फ्रिज के पीछे वाली ट्रे को साफ किया जाए तो लारवा पनप नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू बदल रहा अपना प्रारूप
डॉक्टर सुरेंद्र अत्री का कहना है कि डेंगू अपना प्रारूप बदल रहा है। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि एलीजा टेस्ट में मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव रहती है। लेकिन, मरीज के लक्षण डेंगू के होते हैं। ऐसे में संभव है कि डेंगू अपना प्रारूप बदल रहा है। ऐसी बीमारी को वायरल का नाम दिया जाता है, उपचार डेंगू मरीज की तरह ही किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें