फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 600 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर लाैटे युवकों का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी । हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 600 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी कर बनी लाैटे। सभी का बनी के प्रयागराज के पास ब्रिज पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व विधायक बनी जीवन लाल ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी श्रद्धा और धार्मिक भावना की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतनी लंबी यात्रा पूरी कर युवाओं का बनी लौटना गर्व की बात है और यह उनकी आस्था एवं समर्पण को दर्शाता है। वहीं भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल राजपूत ने भी कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं की धार्मिक आस्था और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश सराहनीय है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। बनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लेखराज सुंदरम ने भी कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए स्टॉल लगाया। उन्होंने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया तथा उनकी यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें