फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षक पर हमले की जेकेटीएफ ने की निंदा, न्याय की उठाई मांग

Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मिडिल स्कूल नगरी में तैनात शिक्षक पर हुए हमले की जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम ने कड़ी निंदा की है। फोरम के मुख्य संरक्षक गणेश खजूरिया, मुख्य प्रवक्ता सुभाष शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह और जेकेटीएफ कठुआ के अध्यक्ष रछपाल सिंह ने इस मामले में पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि गत 28 अप्रैल को घटना उस समय पेश आई जब उनके साथी शिक्षक मंजीत सिंह सुबह अपने घर से स्कूल की ओर जा रहे थे। इस दौरान अजीजपुर के हमलावरों ने उन्हें घेरकर उन पर हमला बोल दिया। हॉकी और लोले की रॉड से किए जाने वाले इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका उपचार जीएमसी कठुआ में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित शिक्षक द्वारा हमलावरों की पहचान बताते हुए पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कठुआ सिटी थाना में पुलिस ने एफआईआर नंबर 215/2025 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं 109, 126(2), 115(2), 324(4), और 191(2) शामिल हैं। लेकिन आज तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने पुलिस से इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें