फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने आठ वाहनों को किया जब्त

Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के अपने अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने आठ वाहनों को जब्त किया, जो कि कीड़ियां गंडयाल और हीरानगर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहे थे। पहली घटना में बीती शुक्रवार की रात को लखनपुर पुलिस टीम ने कीड़ियां गंडयाल इलाके में नाका चेकिंग के दौरान बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से खनन सामग्री के परिवहन मामले में पांच वाहनों को जब्त कर लिया है। हीरानगर पुलिस टीम ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में नाका लगाते हुए 03 और वाहनों को जब्त किया है, जो अवैध रूप से रेत और बजरी का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने जब्त किए गए सभी वाहनों को भूविज्ञान और खनन विभाग के हवाले कर दिया है। ताकी इनके खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें