फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जराई के लोगों को नहीं मिल रहा राशन अधिकारियों के खिलाफ जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। छह माह से राशन की समस्या से जूझ रहे जराई वासियों ने खाद्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। शनिवार को शहर के भगत सिंह पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए समस्या का जल्द समाधान निकाले जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को तरसेम लाल का कहना है कि 6 माह पूर्व गांव के पुराने डीलर का निधन हो गया था। इसके बाद से उन्हें राशन के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। विभाग ने राशन वितरण के लिए जो व्यवस्था अपनाई जा रही है। उससे गांव के दर्जनों गरीब परिवार सस्ते मूल्य पर मिलने वाले राशन से वंचित रहे हैं। उन्होंने लोगों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल जोगिंदर पाल ने कहा कि पिछले कई महीनों से गांव के लोगों को विभाग द्वारा राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। गत दिनों विभाग ने राशन वितरण के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। इसमें गांव के बाहर बनाए गए डिपो से राशन वितरण किया जा रहा है। गांव के बाहर बने राशन डिपो के कारण वहां कालाबाजारी हो रही है। इसका सबूत यह है कि पिछली बार जब राशन आया था तो गांव के 70 परिवारों को यह कहकर राशन नहीं दिया गया कि अब कोटा खत्म हो चुका है। आरोप लगाया कि तीन माह के बाद आए राशन के वितरण में घपलेबाजी हो रही है। उन्होंने बताया कि कल बीते कल गांव के लोग जब डिपो पर राशन लेने गए तो उन्हें एक माह का राशन दिया जा रहा था।आपत्ति किए जाने पर तैनात कर्मचारी ने वहां से भगा दिया। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें