फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णबाड़ा पीएचसी के दोनों चिकित्सक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। एडीसी तिलक राज थापा ने पीएचसी कर्णबाड़ा का दौरा किया। इस दौरान वहां दंत चिकित्सक और मेडिकल आफिसर अनुपस्थित पाए गए। कोरोना टीकाकरण का काम जारी था। चिकित्सक के न होने के दौरान टीकाकरण को एडीसी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1:15 मिनट पर वह पीएचसी पहुंचे थे। वहां पर दोनों चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहा लेकिन यह डॉक्टर की मौजूदगी में होना चाहिए था। बताया कि अगर किसी को इस दौरान कुछ समस्या पैदा होती है तो डॉक्टर उसे संभाल सकता है। इसके लिए बीएमओ बसहोली को लिखित रुप से रिपोर्ट मांगी गई है। अब तक इस पीएचसी में 1158 लोगों को टीका लग चुका है। बीएमओ डा. अनुराधा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें