फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू संभाग को अलग राज्य बनाने की मांग

Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कठुआ के निहालपुर में की जनसभा
विज्ञापन

नगरी। कठुआ के निहालपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को जम्मू विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जम्मू के लोगों की पहचान को खत्म करने में लगी हुई है। इसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बाहरी लोगों को बसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू संभाग को अलग राज्य बनाने व अनुछेद 371 लागू करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार जिस योजना के तहत गरीब व बिना जमीन के लोगों को 5-5 मरले का प्लॉट देने की बात कर रही है वो सिर्फ बाहरी राज्य के लोगों को ही मिलेगा। क्योंकि, प्रदेश के लोगों के पास हमेशा जमीन रही है और इस सरकार ने प्रदेश के लोगों से जमीनें छीनने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आगामी सभी चुनावों में डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करें। पूर्व मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने का एलान किया। जन सम्पर्क अभियान के तहत एलान करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे और इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें