फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ और जम्मू ने जीते खिताबी मुकाबले

Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में अंबारी विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीपीएस राजबाग में खेली जा रही जेके कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब कठुआ गोल्ड के नाम रहा। महिला वर्ग में जम्मू ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए फाइनल मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए पूरा जोर लगाया। समापन मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


पहले फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में जम्मू और कठुआ की टीमें आमने-सामने हुईं। कांटे की टक्कर में खेल का रुख पल पल बदलता रहा। आखिरी पलों में बेहतर डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए जम्मू की टीम ने कठुआ को मात देकर ट्राफी कब्जाई।

दूसरे फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में कठुआ गोल्ड और बारामुला की टीमों की भिड़ंत हुई। जेकेपी को हराकर फाइनल में पहुंची बारामुला की टीम के हौसले सातवें आसमान पर थे, लेकिन कठुआ गोल्ड ने अनुभव और बेहतर डिफेंस तकनीक से बारामुला को मात दे दी।
विज्ञापन


पहले हाफ में ही कठुआ गोल्ड की टीम ने छह अंकों की बढ़त बना ली जो दूसरे हाफ के अंत तक 14 अंकों तक जा पहुंची। इस तरह कठुआ गोल्ड ने बारामुला को 24-10 से मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अवार्ड समारोह में चौधरी लाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के खेल बार-बार किए जाने चाहिए। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के राजिंद्र सिंह, गलजार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें