फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 करोड़ से लखनपुर में पूरे होंगे हाईवे के वैल्यू एडिशन काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर पिछले कई वर्षों से लंबित वैल्यू एडिशन के काम तेजी से शुरू हो गए हैं। सहार खड्ड के खडेरू एक और दो पुराने पुलों की जगह नए पुल तैयार करने के अलावा पल्ली मोड़ में हाईवे का विस्तारीकरण, लखनपुर गोल्डन गेट्स के पास हाईवे का विस्तारीकरण भी तेजी से जारी है। इसी बीच हाईवे प्राधिकरण की ओर से लखनपुर में हाईवे टोल प्लाजा और आसपास के क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत और वैल्यू एडिशन कार्यों के लिए 24 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। खास बात यह है कि इसमें अब तक हाईवे प्राधिकरण की ओर से इस्तेमाल की जा रही आबकारी की पुरानी टोल इमारत की जगह नई इमारत का काम भी शामिल है।
विज्ञापन

हाईवे प्राधिकरण इसके साथ-साथ मग्गर खड्ड के नजदीक क्षतिग्रस्त सर्विसलेन के नाले की भी मरम्मत करवाएगा। प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वाईपीएस जादोन ने बताया कि हाईवे प्राधिकरण जम्मू लखनपुर सेक्शन के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए कई वैल्यू एडिशन कार्यों को अंजाम दे रहा है। इसमें हाईवे की सर्विसलेन का विस्तारीकरण सहित मरम्मत कार्य भी शामिल है। बताया कि लखनपुर में हाईवे की मरम्मत कार्यों और हाईवे फीस टोल प्लाजा की नई इमारत के लिए 24 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूरी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें