फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पुराने बस अड्डे के पास स्थित मिठाई की दुकान में लगी आग में हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। कोरोना कर्फ्यू के चलते फायर ब्रिगेड को बंद पड़ी दुकान में आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार आग रविवार देर शाम लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सबसे पहले फायर सर्विस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण बंद पड़ी दुकान की आग बुझाने के लिए उन्हें काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। जिससे वहां रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। दुकान में आग लगने की जानकारी दुकानदार पवन शर्मा को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें