फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से सुफैन तक सड़क पर स्टील गार्डर पुल का काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले के दूर दराज पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने का काम जारी है। कठुआ के घाटी से सुफैन तक बनने वाली सड़क पर स्टील गार्डर पुल का काम जारी है जो 60 मीटर लंबा है। बरमोता से रौल्का सड़क पर स्टील गार्डर पुल तैयार करने का काम भी अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा बनी सब डिवीजन में कई दूर दराज क्षेत्र की सड़कों पर जहां तारकोल बिछाने का काम जारी है। चलोग-धमान सड़क पर तारकोल बिछाने के काम को इसी महीने शुरू कर दिया गया है जिसके अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह से सियारा-चलां सड़क पर भी काम अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
बीते साल कठुआ जिला योजना के तहत विकास कार्यों को पूरा करने के लक्ष्य में देशभर में 13वें पायदान पर रहा था। खास बात यह है कि बीते साल जहां बिलावर डिवीजन में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त थी, वहीं इस बार दूर दराज इलाकों में कोरोना महामारी के बीच काम ने रफ्तार पकड़ी हुई है। इन क्षेत्रों की आबादी के लिए सड़क संपर्क मिलना एक अधूरे सपने के पूरा होने जैसा है। बनी सब डिवीजन के यह इलाके सड़क से जुड़े न होने से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं। आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों की तकदीर बदलने का काम यह सड़कें करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें