कठुआ। जिला पुलिस की एंटी ड्रग यूनिट ने नगरी क्षेत्र के पडयाल गांव में कार्रवाई करते हुए 36 बोतल शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोपहर बाद की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अंकुश वर्मा और रोमेश लाल दोनों निवासी पडयाल नगरी केे रूप में हुई है। जिन्हें अगली कार्रवाई के बाद शराब समेत नगरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।