पौनी। क्षेत्रीय विधायक ने शुक्रवार को पुरिया श्मशान घाट की ओर जाने वाले लिंक रोड पर तारकोल डालने के काम का फीता काट कर शुभारंभ किया। इसके अलावा पंचायत माड़ी नाला के पुरिया क्षेत्र से श्मशान घाट की ओर जाने वाली रोड की दशा को सुधारने सहित माड़ी व कल्हाड़ की दो और सड़कों को बनाने के लिए सीडीएफ फंड से 25 लाख रुपये जारी किए।
इस अवसर पर पंचायत माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह व पंच करनजीत सिंह ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्मशान घाट की ओर जाने के लिए कोई अच्छा रास्ता नहीं था। इसके लिए विधायक को अवगत करवाया गया था। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन जाकिर, डीडीसी रीता शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल प्रधान अजय सेठ, नायब सरपंच बलविंदर सिंह, सुदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।