फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तरफ से एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम छात्रा का हिजाब उतारने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कमल शर्मा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह एक महिला छात्रा का उसके चेहरे से हिजाब उतारन निंदनीय है। भारतीय संस्कृति में इस तरह से महिलाओं का इस तरह से अपमान करना, चाहे वो किसी भी धर्म की हो इजाजत नहीं देता। बिहार के मुख्यमंत्री को अपने इस कृत्य के लिए सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर कानून की भी मदद लेंगे। हो सकता है कि नीतिश कुमार के खिलाफ अदालत के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें