फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा नया ट्रिपल स्टोरी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर, 1.91 लाख रुपये की आएगी लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। बनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक करोड़ 91 लाख 65 हजार रुपये की लागत से नया ट्रिपल स्टोरी ब्लॉक बनाया जाएगा। इस नए भवन में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी, इमरजेंसी यूनिट, रिकवरी रूम, प्राथमिक उपचार कक्ष, नाइट ड्यूटी स्टाफ के लिए लगभग 15 कमरे, डॉक्टरों के कक्ष, तकनीशियनों के लिए अलग व्यवस्था, डेंटल सेक्शन, वैक्सीनेशन क्षेत्र, मेडिसन स्टोर और टब रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, भवन की तीसरी मंजिल पर प्रशासनिक ब्लॉक स्थापित किया जाएगा।


ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवराज मिश्रा ने बताया कि नए ट्रिपल स्टोरी ब्लॉक के निर्माण से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विभिन्न विभाग एक ही परिसर में उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 2 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में एक रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉम्प्लेक्स से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉक्टरों और स्टाफ के अस्पताल परिसर में ही रहने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें