फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहाड़ी दरकने से बनी-ढग्गर सड़क ठप, फंसे वाहन

Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प​स्सियां​ गिरने से ठप हुए मार्ग से पैदल गुजरते लोगसंवाद
विज्ञापन
, मलबा हटाने में जुटी मशीनें
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बनी। टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक पहाड़ खिसकने से बनी-ढग्गर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा सड़क के बीचोबीच आ गिरा। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भूस्खलन वाले स्थान पर सड़क के दोनों ओर ऊंची पहाड़ियां हैं और बीच में गहरी गलीनुमा संरचना बनी हुई है। पहाड़ी से टूटकर आए विशाल पत्थर सड़क के बीच फंस गए हैं जिसके चलते मलबा हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद संबंधित विभाग लोक निर्माण विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलते ही मशीनरी को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। फिलहाल दो मशीनें लगातार मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। पहाड़ी की चट्टानें नरम होने के कारण उनमें दरारें बनी हुई हैं और ऊपर से लगातार छोटे-बड़े पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे हालात में मशीनरी और कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोटप्रशासन की प्राथमिकता जल्द से जल्द सड़क को यातायात के लिए बहाल करना है। उम्मीद है कि मार्ग को आंशिक रूप से जल्द ही खोल दिया जाएगा।
- करतार सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें