फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओवरलोड मिनीबस में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़, वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। बनी-दरग रोड पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक ओवरलोड मिनी बस में बच्चों को खतरनाक तरीके से ले जाया जा रहा था। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई।
बनी क्षेत्र में एक मिनीबस में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए देखा गया। बस में बैठे कई बच्चे दरवाजों और खिड़कियों से बाहर लटक रहे थे। यह घटना पहाड़ी और घुमावदार सड़क पर सामने आई जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चे सवार थे। इस तरह की लापरवाही से बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच, ओवरलोडिंग पर सख्ती और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
- मोहन भगत, डीटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें