फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुड नृत्य ने बैसाखी महोत्सव को लगाए चार चांद

Wed, 15 Apr 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी बैसाखी मेले में गद्दी कुड नृत्य प्रस्तु​त करते कलाकार संवाद
विज्ञापन
बैसाखी महोत्सव का समापन, विधायक डॉ.रामेश्वर सिंह ने किया दूसरे दिन का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बैसाखी महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ विधायक बनी डॉ.रामेश्वर सिंह ने किया। कलाकारों ने कुड नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लकी ड्रॉ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों,युवाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों ने जागरूकता स्टॉल लगाए। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा एवं रोजगार संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा स्थानीय,पहाड़ी और हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दाैरान कुल 10 विजेताओं को बंपर पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं में कांत देवी, अमित सिंह, साक्षी चरक,सीमा देवी, स्वांशी पठानिया, उत्कर्ष लाल, कृषि व बरमोटिया, राजेश कुमार,आयुषी देवी, मितेश और महताब अली शामिल रहे। इन विजेताओं को स्कूटी, सिलाई मशीन, साइकिल, स्मार्ट टीवी, सागला ट्रेडिशनल गिफ्ट, एंड्रॉयड फोन, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप, राइस कुकर और मोटरसाइकिल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने लोगों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपरा,भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बैसाखी केवल फसल कटाई का पर्व नही बल्कि खुशहाली,मेहनत और नई उम्मीदों का संदेश भी देती है। इस अवसर पर विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह,एसडीएम संदीप कुमार,डीएसपी बनी,थाना प्रभारी बनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें