संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर क्षेत्र के गांव छन्न अरोड़ियां में ऐतिहासिक बैसाखी मेले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। करीब 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान विष्णु के दर्शन किए और मेले का आनंद उठाया।
जानकारी के अनुसार यह मेला आजादी से पहले नियमित रूप से आयोजित होता था जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर रामनगर के डोगरी कलाकार गंद्धों राम के कार्यक्रम ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर समां बांध दिया और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले के दौरान मेला कमेटी की ओर से आए हुए लोगों और विशेषकर दुकानदारों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम हीरानगर और एसएचओ राजबाग मौजूद रहे। इस मौके पर विक्रांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रोहित सूजन, श्रवण, करणवीर, कुलदीप, शिवा, केशव, माधव, हिमांशु, विनय, रजत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।