फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरकारी स्कूल में दाखिला तो दिला दिया अब पढ़ाए कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। क्षेत्र के दूरदराज टिटवाह गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी के विरोध में सोमवार को अभिभावक बच्चों को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला तो करवा दिया लेकिन अब उन्हें पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं।
अभिभावकों में शामिल पंकज खत्री, मनोज कुमार, ओंकार सिंह ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक के सहारे 40 से अधिक छात्रों की पढ़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक पर सभी कक्षाओं का बोझ होने से बच्चों को न तो उचित शिक्षा मिल पा रही है और न ही उनका भविष्य सुरक्षित है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि स्टाफ की कमी के कारण पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है लेकिन टिटवाह जैसे दूरस्थ क्षेत्र में यह अधिकार अधूरा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार से अभिभावकों ने तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। एसडीएम ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के साथ बातचीत कर जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें