फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कटली-मल्हार सड़क बदहाल, लोग हो रहे परेशान

Tue, 14 Apr 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कटली-मल्हार सड़क पर सोमवार दोपहर बाद मलबा गिरने के कारण बंद हो गई। वाहन चालकों और लोगों ने खुद सड़क पर यातायात बहाल कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
दरअसल स्थानीय लोग वाहन पर मल्हार की तरफ जा रहे थे तो छठे किलोमीटर पर मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क संकरी होने की वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया। इसके बाद सड़क यातायात के लिए बहाल हो पाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय माजिद अली, मोहम्मद शरीफ, गुलजार अहमद और पवन कुमार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने सड़क को यातायात के लिए बहाल नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सड़क के अलग-अलग स्थानों पर चार जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। इसके बावजूद सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं की गई। लोगों ने बताया कि तीन महीने पहले सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा बारिश होने के बाद यातायात बाधित हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें