फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गति में टूटी सड़क, 6 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, 20 हजार से अधिक आबादी परेशान

Sat, 11 Apr 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी से भडार की छह पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क बहने से पैदल चलने को मजबूर लोग, यातायात हुआ ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी। बनी उपमंडल के गति क्षेत्र में डैम साइट के किनारे बनी सड़क पूरी तरह टूटने से छह पंचायतों का संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यह सड़क टाइम के किनारे-किनारे बनी हुई थी जो पिछले वर्ष हुई बारिश में भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय अस्थायी रूप से स्थिति संभाल ली गई थी लेकिन हालिया दिनों में लगातार हुई बारिश के बाद अब 100 से 150 मीटर तक सड़क आधा हिस्सा टूट चुका है।

लोगों का कहना है कि इस सड़क का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है और यही एकमात्र रास्ता था जो भंडार, फतेहपुर, संधि, टप्पर, सित्ती, गति इन पंचायतों को मुख्य क्षेत्र से जोड़ता था। सड़क टूटने के बाद अब लोगों को मजबूरन पैदल सफर कर दूसरी ओर पहुंचना पड़ रहा है जहां खड़े वाहनों के जरिए आगे का सफर तय किया जा रहा है। इस मार्ग पर लगभग 20 हजार से अधिक आबादी निर्भर है, जिनका रोजमर्रा का जीवन अब पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर व्यापारिक गतिविधियां और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

इस सड़क पर कई मिनी बसें चलती थीं जिनसे जुड़े लोगों की रोजी-रोटी इसी मार्ग पर निर्भर है। सड़क टूटने के कारण उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और और अगर सड़क को जल्द ही ठीक नहीं किया गया तो बैंक की ईएमआई चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद आजाद, अध्यक्ष मिनी बस संगठन

लोड कैरियर से जुड़े चालकों का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालकर सड़क को बहाल किया जाए।
- अजय सिंह, चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें