संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बैसाखी मेला 13 और 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम संदीप कुमार ने मंगलवार को बनी में बैठक की विभिन्न विभागों के साथ बैसाखी मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों को दिशानिर्देश जारी करते हुए बिजली की निर्बाध आपूर्ति, वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था, एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
एसडीएम ने पीडीडी और पीएचई विभाग को लगातार बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही झंडे लगाने और बैरिकेडिंग के लिए पाइप उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि वे मेले के दौरान अपने-अपने स्टॉल मेला ग्राउंड में स्थापित करें। बैठक में बीडीओ बनी, एसएचओ बनी, नायब तहसीलदार बनी, एईओ बनी, टीएसडब्ल्यूओ अधिकारी, बैसाखी उत्सव समिति बनी के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।