कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बसोहली से कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। दैनिक से बसोहली और कटड़ा के बीच चलने वाली नई बस सेवा को विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी, विशेषकर उन श्रद्धालुओं के लिए जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जाते हैं। संवाद