फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात का 132वां संस्करण

Mon, 30 Mar 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए अतिथि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। भाजपा मंडल बनी के कार्यकर्ताओं ने मन की बात के 132वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। रविवार को यह कार्यक्रम भाजपा मंडल बनी के जनरल सेक्रेटरी दिलीप टंडन की देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जीवन लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल राजपूत सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम को मंडल बनी के विभिन्न पोलिंग बूथों पर भी लाइव सुना गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दिलीप टंडन ने कहा कि वे हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संवाद कार्यक्रम को अवश्य सुनते हैं। इससे उन्हें देश-दुनिया की जानकारी मिलने के साथ-साथ प्रेरणादायक कार्यों के लिए उत्साह भी मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार मन की बात का प्रसारण बनी मंडल के कई बूथों पर एक साथ सुना गया। इसके अलावा डुग्गन क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें