फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का मार्च, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला मुख्यालय पटेल नगर से शुरू हुआ मार्च उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा ने किया। मार्च में कांग्रेस के अलावा पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वामपंथी दलों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचते ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए। प्रदर्शनकारी कार्यालय परिसर में जाने की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को हटाने का प्रयास किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोबारा बैरिकेडिंग कर उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को पूरी तरह सील कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कथित तौर पर साजिश के तहत करोड़ों लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कथित मिलीभगत कर ‘वोट चोरी’ किए जाने के आरोप लगाए और कहा कि ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को सांकेतिक जंजीरों में बांधकर भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर उनका आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे भी अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विज्ञापन




प्रदर्शन के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। बताया गया कि उपचार के बाद उनकी हालत अब सामान्य है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया और पुलिस ने तुरंत उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें