फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ई-रिक्शा चालकों ने थाना प्रभारी से मिलकर रखीं मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान चालकों ने निर्धारित रूट पर होने वाली परेशानियों, सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी चालकों तथा अन्य वाहन चालकों द्वारा किए जाने वाले हस्तक्षेप समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। काजल राजपूत की अगुवाई में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। इस अवसर पर ई रिक्शा चालकों में बक्शी कुमार, सुदेश कुमार व अन्य चालक उपस्थित थे।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि निर्धारित रूट पर उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों या निर्धारित रूट का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सभी वाहन चालकों के लिए नियम समान रूप से लागू हों।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने ओवरलोडिंग से बचने, बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने तथा निर्धारित रूट और नियमों के अनुसार ई-रिक्शा संचालित करने की अपील की।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस प्रशासन से उनकी समस्याओं का समाधान करने और रूट व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सभी वाहन चालकों को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें