फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिनदहाड़े मंदिरों से जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिदेव मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मढ़ीन के बन्न स्थित नौ मंदिर परिसर में वैष्णो देवी मंदिर से तीन नथ और गणेश भगवान का कंगन चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर के मढ़ीन इलाके के बन्न गांव स्थित नौ मंदिर परिसर में दिनदहाड़े चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाकर मंदिर से जेवरात और नकदी ले भागे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि श्रद्धालुओं में भारी रोष है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मंदिर कमेटी के सदस्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में तीन मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया है। इसमें वैष्णो देवी मंदिर में विराजमान माता रानी के तीन नथ चोरी कर लिए। इसके अलावा, गणेश भगवान की प्रतिमा पर चढ़े कंगन और शनिदेव मंदिर के दानपात्र से नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। मंदिर कमेटी सदस्यों के अनुसार, पहले भी तीन बार मंदिर परिसर में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार की दोपहर जब लोग मंदिर परिसर में पहुंचे तो मंदिर में चोरी को देखकर सन रह गए। इसके बाद, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। चढ़वाल चौकी प्रभारी अंकेेश कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि कमेटी सदस्यों को मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी हुए कुछ जेवरात आर्टिफिशियल भी हैं। फिलहाल कमेटी सदस्यों से चोरी हुए सामान का पूरा विवरण मांग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें