फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परगना में साढ़े तीन करोड़ से बनेगा मल्टी खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बसोहली के युवाओं और खेल प्रेमियों को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। बसहोली स्थित परगना में साढ़े तीन करोड़ रुपये से मल्टी खेल मैदान का निर्माण होने जा रहा है। इस परियोजना को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद से भी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को पहली बार आधुनिक खेल सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गत 25 जून को सरकार की ओर से इस परियोजना को अधिकारिक रूप में मंजूरी मिल चुकी है। इसमें एक-एक अत्याधुनिक सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट सहित रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए स्थानीय युवा लंबे समय से मांग कर रहे हैं। दरअसल बसोहली पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां के स्थानीय युवाओं के लिए कोई अत्याधुनिक खेल मैदान नहीं था, जहां वे नियमित विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सके।
स्थानीय युवा आदर्श शर्मा, मोहित सिंह और लक्ष्य कुमार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण खेल परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के तैयार होने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए दूसरे जिलों या शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खिलाड़ियों का मानना है कि अब तक खेल संसाधनों के अभाव में अनेक प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती थीं।
विज्ञापन

आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, बेहतर अभ्यास और विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। इससे बसोहली से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी जल्द से जल्द इन आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इससे युवाओं की प्रतिभा निखरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें