फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रसोई गैस सिलिंडर वाले वाहन में लदे थे 12 मवेशी, कराया गया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक जब्त, आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रसोई गैस सिलिंडरों की ढुलाई करने वाले वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। नगरी पुलिस ने 12 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। तस्करी में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कठुआ थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह नगरी पुलिस प्रभारी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने सैदपुर इलाके में नाका चेकिंग शुरू की। इस दौरान गैस सिलिंडरों की ढुलाई करने वाले ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से 12 पशुओं को अमानवीय तरीके से लादा गया था। इन्हें पंजाब की ओर से लाया जा रहा था। आरोपी पशुओं को जम्मू की ओर लेकर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर उन्हें देखभाल के लिए कीड़िया गडियाल स्थित गोशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिस वाहन को जब्त किया है, उसके चालक की पहचान शोएब अली पुत्र शराफत निवासी आजाद कॉलोनी, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें