फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर लखनपुर में तैयारियां तेज, स्वच्छता पर विशेष जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर नगर कमेटी कार्यालय में दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी चालकों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर कमेटी ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को लखनपुर कमेटी कार्यालय में दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी चालकों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें यात्रा के दौरान साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए लखनपुर के कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज सागड़ा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को अपनी दुकानों तथा रेहड़ियों के आसपास नियमित सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और आगे-पीछे बड़े डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए ताकि कूड़ा इधर-उधर न फैले और यात्रा मार्ग स्वच्छ बना रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर कमेटी की ओर से यात्रा अवधि के दौरान 24 घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने नगर कमेटी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि लखनपुर के दुकानदार और रेहड़ी चालक स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए आम लोगों और यात्रियों का सहयोग भी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल के उपप्रधान मुकेश मल्होत्रा, सचिव विकास कश्यप, कला केंद्र के प्रधान अजय कुमार, कालू, राजू साहनी सहित बड़ी संख्या में दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें