फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसएसपी ने जिला पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sun, 10 May 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एसएसपी ने जिला पुलिस लाइन का किया निरीक्षणसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने जिला पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्य संचालन, परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) की विशेष रूप से जांच की गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, बुनियादी ढांचे, बैरकों, स्टोर, मेस व्यवस्था, वाहनों के प्रबंधन, हथियार एवं गोला-बारूद के रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखाओं के प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों और आसपास के परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिक्रिया समय, आपसी समन्वय, कार्यकुशलता और आम जनता को दी जाने वाली सेवाओं में और सुधार लाया जाए। मोहिता शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समर्पण, पेशेवर दक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिस प्रशासन और जनसेवा सुनिश्चित करने के लिए उच्च मानकों को बनाए रखना जरूरी है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील केसर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें