फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बढ़ते प्रदूषण व नशे के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 08 May 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। एंटी पॉल्यूशन मूवमेंट ने वीरवार को हटली मोड़ में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में बढ़ते प्रदूषण और नशे के खिलाफ आवाज उठाई। धरने पर बैठे लोगों ने जिला प्रशासन से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन के नाम पुलिस को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन औद्योगिक इकाइयों की ओर से फैलाया जा रहा प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे शहर के कई वार्ड प्रभावित हो रहे हैं। हटली मोड़ इकाईयों से निकलने वाले दूषित पानी के लिए बनाया जा रहे नाले का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। इससे पूरे इलाके में गंदगी का माहौल है।
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार आईडी खजूरिया ने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों से शहर के चारों तरफ जिस तरफ से औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई हैं। इससे पूरा शहर प्रदूषित हो चुका है। उनका आरोप है कि इन इकाइयों से निकलने वाला अपशिष्ट पानी को बिना ट्रीट किए ही नालों में छोड़ा जा रहा है।
प्रधान मोहिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हटली मोड़ स्थित कई सालों से धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य शहर के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। धूल, धुएं और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नशे का कारोबार युवाओं को गिरफ्त में ले रहा है। इससे अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो वह शहर में प्रदूषण और बढ़ते नशे के लिए शहर में एक मुहिम छेड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें